फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Archers will get country first high performance center on lines of foreign countries In Sonipat

उम्मीद 2024: तीरंदाजों को विदेश की तर्ज पर मिल जाएगा देश का पहला उच्च प्रदर्शन केंद्र, ये मिलेगी सुविधा

Mon, 01 Jan 2024 10:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 01 Jan 2024 10:13 AM IST
सार

सोनीपत के साई सेंटर में तैयार किए गए उत्कृष्ट केंद्र में तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। खिलाड़ी की ब्रेन मैपिंग, हार्ट वेव मैपिंग, मांस-पेशियों की हरकत की निगरानी और ट्यूनिंग के लिए हाईटेक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Archers will get country first high performance center on lines of foreign countries In Sonipat
हाई परफॉर्मेंस सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र में देश के पहले उच्च प्रदर्शन केंद्र (हाई परफॉर्मेंस सेंटर) सेंटर बनकर तैयार हो गया। इसे जल्द की तीरंदाजों के लिए खोल दिया जाएगा। नूतन वर्ष में खिलाड़ियों को उत्कृष्ट केंद्र की सौगात मिल जाएगा। इसे विदेश की तर्ज पर बनाया गया, जिससे उन्हें अभ्यास के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


साई सेंटर में तैयार किए गए उत्कृष्ट केंद्र में तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इस सेंटर के शुरू होने के बाद देश के तीरंदाजों को अभ्यास के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अब इसमें अंदरूनी कार्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। सोनीपत के साई सेंटर में बनकर तैयार हुए देश के पहले हाई परफार्मेंस सेंटर के लिए साई ने 4 करोड़ 96 लाख रुपये मंजूर किए थे। इसे 10 हजार वर्ग फुट में बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए पहले खोदाई की गई थी। उसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो सका। इस सेंटर में देशभर के तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। खिलाड़ी की ब्रेन मैपिंग, हार्ट वेव मैपिंग, मांस-पेशियों की हरकत की निगरानी और ट्यूनिंग के लिए हाईटेक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्र में वीडियो विश्लेषण की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए केंद्र में विभिन्न एंगल्स पर 6 उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में यह सुविधा मिल सकेंगी

  • इंडोर रेंज 30 मीटर तक स्थापित हो रही
  • इंडोर से आउटडोर शूटिंग की सुविधा मिल सकेगी। इसमें निगरानी और विश्लेषण भी सुविधा होगी
  • 6 कैमरों के साथ वीडियो विश्लेषण की सुविधा मिलेगी
  • डार्टफिश साफ्टवेयर के साथ बायो मैकेनिकल विश्लेषण की सुविधा
  • हाई एंड ट्यूनिंग की सुविधा
  • प्रशिक्षकों के विश्लेषण और विचार-विमर्श के लिए कॉन्फ्रेंस रूम की सुविधा
  • प्रशिक्षकों के लिए केबिन की सुविधा
  • साइंटिफिक स्पोर्ट रूम
  • हाईटेक टारगेट

पॉलीफोम के टारगेट का इस्तेमाल
अब तक देश में तीरंदाजी के लिए पराली और रबड़ से बने टारगेट का इस्तेमाल किया जाता है, जोकि गर्मी-सर्दी और बारिश के कारण जल्दी ही खराब हो जाते हैं। उच्च प्रदर्शन केंद्र में अब इन टारगेट की जगह पॉलीफोम के टारगेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह टारगेट जल्दी खराब नहीं होते और इन पर तीरों का भी कम प्रभाव पड़ता है। -संजीवा सिंह, हाई परफार्मेंस डायरेक्टर।



अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं
उच्च प्रदर्शन केंद्र बनने के बाद देशभर के तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी। इन सुविधाओं के साथ अभ्यास करने के लिए हमारे तीरंदाजों को कोरिया और अन्य देशों में जाना पड़ता है। इसके लिए भवन बनकर तैयार हो गया है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। -ललिता शर्मा, कार्यकारी निदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed