फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Archers honored for winning maximum gold in Asiad

Sonipat News: एशियाड में सर्वाधिक स्वर्ण दिलाने पर तीरंदाजों का सम्मान

Sat, 14 Oct 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Archers honored for winning maximum gold in Asiad
फोटो 37: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में तीरंदाजों को सम्मानित करती कार्यकारी निदेशक ललि
सोनीपत । चीन के हांगझोऊ में संपन्न हुए एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली तीरंदाजी टीम का बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) में स्वागत किया गया। एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाज छाए रहे और देश के लिए सर्वाधिक पांच स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम साई सेंटर में हुए समारोह में कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा और हाई परफार्मेंस डायरेक्टर संजीवा सिंह ने तीरंदाजों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। ललिता शर्मा ने कहा कि भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ज्योति सुरेखा ने ही तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। अभिषेक वर्मा व ओजस ने भी सोना जीतकर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तीरंदाज अब पेरिस ओलंपिक में देश का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए उन्हें अग्रिम शुभकामना दीं। इस मौके पर संजीवा सिंह, कोरियन कोच वूंग्कि बीक, अतानुदास, तुषार प्रभाकर, मृणाल चौहान, धीरज, पूजा, अदिति गोपीचंद स्वामी, सिमरनजीत कौर, प्राची सिंह, भजन कौर, अंकिता भगत, रविशंकर, आशीष शर्मा, सहायक निदेशक सुधीर रेड्डी, सुभाष चंद्र मुसानिया, प्रत्यक्ष जैन, अवनीश कुमार, विकास कुमार और शुभम सोनी मौजूद रहे।

फोटो 37: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में तीरंदाजों को सम्मानित करती कार्यकारी निदेशक ललि

फोटो 37: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में तीरंदाजों को सम्मानित करती कार्यकारी निदेशक ललि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed