फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AQI @ 95, Sonipat's air becomes clean

Sonipat News: एक्यूआई<bha>@</bha>95, शुद्ध हुई सोनीपत की हवा

Thu, 05 Dec 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
AQI @ 95, Sonipat's air becomes clean
सोनीपत। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से सोनीपत की हवा शुद्ध हो गई है। दो माह बाद फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ग्रीन जोन में आ गया है। बुधवार को एक्यूआई 95 दर्ज किया गया। वातावरण साफ होने के दृश्यता तीन किलोमीटर तक रही। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई तो धूप खिलने से न्यूनतम तापमान फिर दहाई के अंक में पहुंच गया है।
विज्ञापन


नवंबर में सोनीपत जिले में वातावरण बहुत प्रदूषित हो गया था। सांस के रोगियों की मुसीबत बढ़ गई थी। एक्यूआई 430 तक पहुंच गया था। लोगों को आंखों में जलन और थकान की परेशानी हो गई थी। दिसंबर की शुरुआत लोगों के लिए राहत लेकर आई। हवा चलने से एक्यूआई में तेजी से कमी आई है। दो दिन पहले एक्यूआई 200 से कम हो गया। बुधवार को तो यह महज 95 पर आ गया। ग्रीन जोन में एक्यूआई से सांस के मरीजों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट

बुधवार को वातावरण पूरी तरह से साफ रहने की वजह से सुबह से ही धूप निकल आई थी। इसकी वजह से दिन के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं की पहली सिंचाई करने में जुटे किसान

मौसम का मिजाज रबी के अनुकूल होने लगा है। जिले में करीब 3.40 लाख एकड़ भूमि में गेहूं की बिजाई की जा चुकी है। कई किसान अपनी अगेती गेहूं की फसल में पहली सिंचाई कर रहे हैं।


-पहाड़ों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वहां बर्फबारी हो रही है। ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्र में चलने से वायु गुणवत्ता में तेजी से सुधार हुआ है।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, केवीके सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed