फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Approval given for construction of streets in Kundli and four villages, people will get relief

Sonipat News: कुंडली व चार गांव में गलियों के निर्माण को मिली मंजूरी, लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 06 Mar 2025 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Approval given for construction of streets in Kundli and four villages, people will get relief
सोनीपत। कुंडली व चार गांव में गलियों के निर्माण के लिए सरकार ने मंजूरी दी है। जल्द ही नपा प्रशासन व पंचायत विभाग की ओर से टेंडर लगाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। निर्माण होने के बाद लोगों को काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

विधायक कृष्णा गहलावत ने सरकार से स्वीकृत करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका कुंडली के वार्ड नंबर-19 में करीब 9 लाख रुपये से गली निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है, निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया गया। मेहंदीपुर गांव में गली निर्माण के लिए चार लाख, जांटी खुर्द व नाहरी में गली निर्माण को लेकर पांच-पांच लाख रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। गांव अकबरपुर बारोटा में लगभग पांच लाख रुपये की लागत से तालाब की चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि हलके के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। हलके के विकास को नए आयाम दिए जाएंगे। शहरी तर्ज पर गांवों का विकास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed