फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Approval for formation of three new booths in Rai assembly constituency: Deputy Commissioner

राई विधानसभा क्षेत्र में तीन नए बूथों के गठन को मिली स्वीकृति : उपायुक्त

Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Approval for formation of three new booths in Rai assembly constituency: Deputy Commissioner
लघु सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते उपायुक्त ललित सिवाच। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि राई विधानसभा क्षेत्र में तीन नए बूथों के निर्माण के लिए चुनाव आयोग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे राई में बूथों की संख्या बढ़कर 208 हो जाएगी, जबकि पहले यहां 205 बूथ थे। जिले के बूथों की संख्या भी 1257 से बढ़कर 1260 हो जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत बुधवार को लघु सचिवालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ललित सिवाच ने बताया कि तीन नए बूथ 47 शाहपुर तुर्क (मतदान केंद्र भवन-शेमरॉक स्कूल, ओमेक्स सिटी), 117 बढ़खालसा (मैक्स मैरी स्कूल, बढ़खालसा) व 153 मनौली टोंकी (राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मनौली टोंकी) के रूप में स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2023 को आधार तिथि मानकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत नई वोट बनाई जाएंगी और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे। इसके लिए विशेष अभियान तिथि 19 व 20 नवंबर, 3 व 4 दिसंबर को चलाया जाएगा। मतदाता सूची में दावे व आपत्तियां 26 दिसंबर तक दर्ज करवा सकते हैं। 5 जनवरी 2023 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, इलैैक्शन तहसीलदार सरला कौशिक, कानूनगो अमरेंद्र दहिया, सोनिया श्रीवास्तव, भाजपा प्रतिनिधि डीबी शर्मा, कांग्रेस प्रतिनिधि अधिवक्ता मुकेश, जजपा प्रतिनिधि संदीप गहलावत, डीएसओ शर्मिला व सीडीपीओ गीता गहलावत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed