फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Answer sheets of classes 9th and 11th will be reviewed

Sonipat News: नौवीं और 11वीं कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का किया जाएगा अवलोकन

Fri, 17 May 2024 09:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 May 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Answer sheets of classes 9th and 11th will be reviewed
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 की नौवीं व 11वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं। जिसमें राजकीय व निजी विद्यालयों की एक-एक हजार उत्तर पुस्तिकाएं इकट्ठा करनी होंगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि नौवीं व 11वीं कक्षाओं की परीक्षाओं में विद्यार्थियों को मनमर्जी से अंक दिए जाते हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने नौवीं व 11वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का निर्णय लिया है। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि नौवीं व 11वीं कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित स्कूल में ही जांची जाती है। जांच के आधार पर ही विद्यार्थियों को नंबर दिए जाते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गुणवत्ता परखने के लिए शिक्षा बोर्ड ने रैंडम प्रणाली के तहत विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं को मंगवाया है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 20 मई तक का समय दिया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त निजी व राजकीय विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक स्कूल को अब नौवीं व 11वीं की उत्तरपुस्तिकाएं करीब एक साल तक सुरक्षित रखनी होंगी। जिससे जांच होने पर उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाया जा सके। नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों की खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
प्रत्येक खंड से मंगवाई 150-150 उत्तर पुस्तिकाएं
नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों की एक-एक हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी, ताकि जारी किए गए परीक्षा परिणाम के सही या गलत होने का पता लगाया जा सके। इसके लिए प्रत्येक खंड से नौवीं व 11वीं कक्षा की 150-150 उत्तर पुस्तिकाएं मंगवाई गई हैं। इसके लिए सभी बीईओ को 20 मई तक का समय दिया है, ताकि समय रहते उत्तरपुस्तिकाओं को बोर्ड मुख्यालय भेजा जा सके। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका पर विद्यालय का नाम, विद्यालय की मोहर व जिला अंकित होना अनिवार्य है।

वर्जन
नौवीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मुख्यालय की तरफ से अवलोकन किया जाएगा। इसके लिए जिले से राजकीय व निजी विद्यालयों की एक-एक हजार उत्तरपुस्तिकाओं को जिला कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में सभी बीईओ का अवगत करा दिया है। उत्तरपुस्तिकाओं को एकत्रित कर मुख्यालय भेजा जाएगा।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed