फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Annual festival celebrated in Khatu Shyam Mandir Nakloi Dham

Sonipat News: खाटू श्याम मंदिर नकलोई धाम में मनाया वार्षिकोत्सव

Mon, 02 Dec 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Annual festival celebrated in Khatu Shyam Mandir Nakloi Dham
फोटो 35- सोनीपत के गांव नकलोई ​​स्थित खाटू श्याम मंदिर नकलोई धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव में सज
सोनीपत। गांव नकलोई स्थित खाटू श्याम मंदिर नकलोई धाम में रविवार को वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धा भाव से मनाया गया। वार्षिकोत्सव व श्याम संकीर्तन की शुरुआत ज्योत प्रज्वलित करके की गई। संकीर्तन में बाबा श्याम का भव्य दरबार, फूलों का श्रृंगार, छप्पन भोग आकर्षक का केंद्र रहे। वार्षिकोत्सव में हरियाणा सहित दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

संकीर्तन में कोलकाता से भजन गायक संजय मित्तल, दिल्ली से राजेश शर्मा, करनाल के घरौंडा से सुमित सपड़ा, जुगल हंस, सोनू शर्मा, संदीप तायल व अनिल गोयल ने भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया। मंदिर परिसर में लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले करीबन एक करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर के किए जाने वाले विस्तार को लेकर भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान बलबीर सिंह, संरक्षक संजय सिंगला व महासचिव शीलक राम सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed