फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anil, arrested in the firing case at Disha Patni's house, has been declared innocent by his mother and wife.

Sonipat News: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार अनिल को मां और पत्नी ने बताया निर्दोष

Mon, 22 Sep 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Anil, arrested in the firing case at Disha Patni's house, has been declared innocent by his mother and wife.
फोटो : 10: सोनीपत के राजपुर में अनिल के परिजन। संवाद
गन्नौर (सोनीपत)। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में गन्नौर उपमंडल के राजपुर गांव निवासी अनिल की गिरफ्तारी के दो दिन बाद उसकी मां और पत्नी मुखर हुई हैं। मां ज्ञानवती और पत्नी प्रमिला ने अनिल को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि फायरिंग में अनिल शामिल नहीं हो सकता। वह तो बाइक भी नहीं चला पाता है। वहीं अनिल की गिरफ्तारी को लेकर गांव के लोग भी दंग हैं।
विज्ञापन

अनिल कार मैकेनिक है। उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। घर में मां ज्ञानवती के अलावा अनिल की पत्नी प्रमिला व तीन बच्चे हैं। मां ज्ञानवती ने बताया कि पांच साल पहले सड़क हादसे में अनिल की दोनों पसलियां टूट गई थीं। इसके बाद से वह बाइक नहीं चला पाता है। वह कारों की मरम्मत व टैक्सी बुकिंग कर परिवार का खर्च चलाता है।
विज्ञापन

अनिल की पत्नी प्रमिला ने कहा कि उसके पति किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं हैं। पति बुधवार को घर से निकले थे और तब से नहीं लौटे। अनिल की गिरफ्तारी से पहले एसटीएफ ने गाजियाबाद में मुठभेड़ में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के मामले में दो बदमाशों को मार गिराया था। इनमें सोनीपत के मयूर विहार निवासी अरुण शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरुण व अनिल के बीच अच्छी दोस्ती थी। अरुण अक्सर अनिल के गैराज पर आता जाता रहता था। इसी दौरान दोनों गैंग से जुड़े। अरुण के घर वाले भी पहले कह चुके हैं कि अरुण के ऊपर कोई मुकदमा पहले नहीं था। अब अनिल की मां व पत्नी भी उसे निर्दोष बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed