फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anganwadi workers' protest continued for the second day over 16-point demands

Sonipat News: 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन जारी रहा धरना

Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' protest continued for the second day over 16-point demands
फोटो 23- सोनीपत के गोहाना रोड ​स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी का
सोनीपत। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर दूसरे दिन भी धरना दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता ऊषा व मंच संचालन जिला सचिव सोना देवी ने किया। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी मांगों का समाधान करवाने की मांग की। कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी, सिलकराम मलिक व आनंद शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन

जिला सचिव सोना देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 11 मार्च को प्रदर्शन कर सरकार को अपना मांगपत्र भेजा था। आज तक उनके मांग पत्र की अनदेखी की जा रही है। अगर उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें पक्के कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। पोषण ट्रैकर एप को बंद किया जाए। हड़ताल के दौरान बर्खास्त कार्यकर्ता व सहायिकाओं का मानदेय जल्द जारी किया जाए। कार्यकर्ता से सुपरवाइजर की पदोन्नति बारे पत्र जारी किया जाए। खाली पड़े पदों पर तुरंत भर्ती की जाए।

धरने में सुनीता, कविता, बबीता, अनीता, मंजू, मूर्ति, प्रवेश, कृष्णा, संतोष, सुशीला, शीला, नागेश्वरी, मोनिका व रेखा आदि मौजूद रही।

फोटो 23- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी का

फोटो 23- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी का

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed