{"_id":"685706926bb6cbacca07499e","slug":"an-elderly-woman-was-hit-on-the-head-with-a-brick-and-the-grandchildren-who-came-to-save-her-were-beaten-up-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138356-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बुजुर्ग महिला के सिर में ईंट मारी, बचाने आए पोतों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बुजुर्ग महिला के सिर में ईंट मारी, बचाने आए पोतों को पीटा
Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लिवान में गली में खंभा लगाने के विवाद में जिंदल यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड, उसकी दादी और भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन पर ईंट और लाठी-डंडों से कई वार किए।
आरोपी लाठी-डंडे लेकर अस्पताल में भी उनको धमकाने पहुंच गए। आरोपियों ने पीड़ित युवकों के चाचा और चचेरे भाई को भी रास्ते में रोककर पीटा। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
लिवान निवासी आशीष जिंदल यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह घर पर थे। वह अपनी दादी सुशीला और छोटे भाई अंशुल के साथ गली में खंभा लगवाने के लिए खड़े थे। बिजली निगम के कर्मचारी सप्लाई काटने के लिए एक घंटे का समय बताकर गए हुए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उनके ताऊ रणबीर, महाबीर, रणबीर का बेटा मंजीत, मनीष और सन्नी ने खंभा गाड़ने को लेकर कहासुनी शुरू कर दी। जब उन्हें रोका तो वह जबरदस्ती गड्ढे में मिट्टी भरने लगे। आशीष का कहना है कि उनकी दादी ने मिट्टी डालने से मना किया तो रणबीर ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। वह अपने भाई अंशुल के साथ दादी को बचाने लगा तो सन्नी ने आशीष के सिर पर धारदार हथियार (गंडासी) से वार कर दिया।
आशीष ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन मंजीत, मनीष व महाबीर ने अंशुल को लात-घूसे मारते रहे। आरोपियों ने परिवार को धमकी दी कि यदि दोबारा खंभा लगाने की कोशिश की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
घायल आशीष को उसके चाचा विनोद और भाई विकास इलाज के लिए निजी ले गए। सन्नी, मंजीत और मनीष अपनी गाड़ी में डंडे और बिट्टे लेकर वहां भी पहुंच गए और धमकाया। इसके बाद परिजन आशीष और उनकी दादी को नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सन्नी का कहना है कि वह आरोपियों के डर से रोहतक जाने के बजाय अपने चाचा के घर सिद्धार्थ काॅलोनी में आ गए। इसके बाद सन्नी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा विनोद और चचेरे भाई को राई के पास रोककर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।