फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ambedkar Bhawan to be built in village Bhogipur at a cost of Rs 20 lakh

Sonipat News: गांव भोगीपुर में 20 लाख रुपये से बनेगा आंबेडकर भवन

Fri, 24 Apr 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Bhawan to be built in village Bhogipur at a cost of Rs 20 lakh
आंबेडकर भवन का ​शिलान्यास करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत : प्रवक्ता 
गन्नौर। भोगीपुर गांव में लगभग 20 लाख रुपये से आंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। वीरवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने बतौर मुख्यातिथि नारियल फोड़कर भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत की ओर से पेयजल सप्लाई परियोजना का भी शुभारंभ किया गया जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामीणों को समस्याओं को सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन पर जल्द समाधान के निर्देश दिए। विधायक कादियान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर भवन बनने से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से आंबेडकर भवन की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने जा रही है। इससे गांव में सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed