फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Amarnath Yatra: Thandai, Puri, Jalebi, Pav Bhaji to Idli will be available in Sonipat's Bhandara.

अमरनाथ यात्रा : सोनीपत के भंडारे में मिलेगी ठंडाई, पूड़ी, जलेबी, पावभाजी से लेकर इडली

Wed, 22 May 2024 09:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 May 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra: Thandai, Puri, Jalebi, Pav Bhaji to Idli will be available in Sonipat's Bhandara.
सोनीपत। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा इस बार 29 जून से शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहलगाम स्थित नूनवाल बेस कैंप में लगातार नौ साल से सोनीपत वालों की ओर से भंडारा लगाया जाता है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) से इस बार भी आदेश जारी होते ही श्री शिव बर्फानी अमरनाथ जी सेवा समिति सोनीपत की ओर से भंडारे की तैयारी शुरू कर दी है। समिति के सदस्य अपनी तैयारियों में जुट गए है। समिति की तरफ से भंडारे में ठंडाई, पूड़ी, जलेबी, स्नैक्स, चाय, काॅफी, दाल, चावल, पावभाजी, इडली, मसाला डोसा, दूध पिलाया जाएगा। भंडारा लगाने के लिए जरूरी सामान की खरीद करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




29 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए 430 श्रद्धालु जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच करा चुके हैं। पिछले साल अप्रैल से अगस्त तक 589 लोगों ने अपनी चिकित्सा जांच कराई थी। इस बार सोनीपत से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का अनुमान है। अमरनाथ यात्रा को लेकर श्री शिव बर्फानी अमरनाथ जी सेवा समिति सोनीपत की ओर से तैयारी की जा रही है। 29 जून से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा शुरू हो जाएगी। सोनीपत से 50 से ज्यादा सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में पहुंचेंगे। श्री शिव बर्फानी अमरनाथ जी सेवा समिति, सोनीपत के बैनर तले जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के लिए 10 वां विशाल भंडारा, शिविर 29 जून से श्रावण मास तक पहलगाम स्थित नूनवान बेस कैंप में चलेगा।
विज्ञापन


श्री शिव बर्फानी अमरनाथ जी सेवा समिति के संस्थापक दिनेश कुमार ने बताया कि 23 जून को सोनीपत से सेवादारों का जत्था जम्मू-कश्मीर रवाना हो रहा है। यह जत्था पूरे सावन समेत करीब 52 दिन तक पहलगाम में कैंप लगाकर श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा करेगा। अनुमान है इस बार पहले से तीन गुना ज्यादा श्रद्धालु जाएंगे। खाने-पीने के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कम्बल, जूता, मोजा, मास्क, टोपी, स्वेटर, शॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में लगभग 300 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्री शिव बर्फानी अमरनाथ जी सेवा समिति के प्रधान ललित खत्री ने बताया कि समिति की ओर से लगाए जाने वाले कैंप में हर साल 7 से 8 लाख रुपये खर्च आ जाता है। वर्ष 2015 से भंडारा लगाने की शुरुआत की गई थी। पहलगाम से जिस स्थान से चंदनबाड़ी के लिए यात्रा की शुरुआत होती है उसी स्थान पर 11वीं साइट पर समिति की ओर से भंडारा लगाया जाता है। रोजाना 10 हजार यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होता है। दोपहर 2 बजे से पहले जत्थे में शामिल लोग पहलगाम से 16 किलोमीटर दूर चंदनबाड़ी पहुंच जाते हैं, उनको अमरनाथ के दर्शन के लिए आगे रवाना किया जाता है। बाकी यात्रियों को चंदनबाड़ी रोक लिया जाता है। उनको अगले दिन वहां से रवाना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed