फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Always use energy with positivity, girl students: Omprakash Dhankhar

ऊर्जा को हमेशा सकारात्मकता के साथ प्रयोग करें छात्राएं : ओमप्रकाश धनखड़

Wed, 12 Oct 2022 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Always use energy with positivity, girl students: Omprakash Dhankhar
महिला विवि में सेमिनार के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को स्मृति चिह्न भेंट करती कु - फोटो : Sonipat
मां बच्चे का मन कभी नहीं मरने देती है। ये मां का सबसे बड़ा सामथ्र्य है। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कही। वह भगत फूल सिंह महिला विवि खानपुर कलां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तक मोदीञ्च20 ड्रीम मीट डिलिवरी पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विवि पहुंचने पर ओमप्रकाश धनखड़ ने भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया और पौधरोपण किया।
विज्ञापन

धनखड़ ने छात्राओं से कहा कि अपनी ऊर्जा को हमेशा सकारात्मकता के साथ प्रयोग करो, जिसके परिणाम विकास के मार्ग पर जाएंगे। हरियाणा शिक्षा प्रकोष्ठ के राज्य समन्वयक डॉ. मदन लाल गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ से आग्रह किया कि वह सरकार से महिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की सिफारिश करें। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री का वर्चस्व ही था कि यूक्रेन और रूस के युद्ध को बीच में रुकवा कर भारतीय विद्यार्थियों को सकुशल अपने देश लाया गया। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य सरकार की कल्याणकारी नीति हर व्यक्ति तक पहुंचाने का है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुदेश ने की। इस दौरान राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली, भाजपा नेता राजीव जैन, जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, डॉ. किरण कलकल, विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीलम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed