फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of not handing over authority to the Deputy Registrar, fury march today

Sonipat News: उप कुलसचिव को अधिकार न सौंपने का आरोप, आज रोष मार्च

Fri, 06 Feb 2026 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations of not handing over authority to the Deputy Registrar, fury march today
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में वीरवार को गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों ने धरने के माध्यम से विवि प्रबंधन से सभी मूलभूत सुविधाओं और मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान सुरेश पुट्ठी ने बताया कि कर्मचारियों ने 6 फरवरी को सुबह 11 बजे विवि प्रबंधन के खिलाफ रोष मार्च निकालने का निर्णय लिया है। उसमें कर्मचारियों के साथ शिक्षक व छात्र भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विवि प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के अभाव का हवाला देकर उनके अवकाश के आवेदन को निरस्त कर दिया जाता है। कर्मचारियों की उच्च पदों पर नियुक्ति होने पर उन्हें एनओसी नहीं दी जाती है। कुलपति सचिवालय में उप कुलसचिव जगमेंद्र सिंह की नियुक्ति की गई है जो किसी भी फाइल पर कोई टिप्पणी अंकित नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कुलसचिव का पद विवि में महत्वपूर्ण माना गया है जो पूरा विभाग संभाल सकते हैं लेकिन विवि में कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद भी उक्त अधिकारी को कोई भी कार्यभार नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed