फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Allegations of availing ACP benefits despite declining promotion; 84 employees under scrutiny.

Sonipat News: पदोन्नति ठुकराकर भी एसीपी लेने का आरोप, 84 कर्मचारियों पर सवाल

Mon, 31 Aug 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Allegations of availing ACP benefits despite declining promotion; 84 employees under scrutiny.
सोनीपत। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में करीब 84 कर्मचारियों की ओर से पदोन्नति न लेने के बावजूद आश्वासित कॅरिअर प्रगति (एसीपी) का लाभ लेने का मामला सामने आया है। राठधना निवासी शिकायतकर्ता रोशनलाल ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए विभागीय अधिकारियों पर कर्मचारियों को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपों की सच्चाई विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

रोशनलाल ने स्थानीय अधिकारियों से लेकर पंचकूला स्थित उच्च अधिकारियों तक शिकायत भेजी है। उनका आरोप है कि कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर मिलने के बावजूद उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया और एसीपी का लाभ जारी रखा। इससे सरकार को हर माह लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान होने का दावा किया गया है। रोशनलाल का कहना है कि शिकायतें देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार सामान्य तौर पर एसीपी का लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्हें निर्धारित सेवा अवधि पूरी होने के बावजूद पदोन्नति नहीं मिलती। एसीपी के तहत कर्मचारी को वित्तीय लाभ मिलता है, जबकि पद और जिम्मेदारियां पहले जैसी रहती हैं। रोशनलाल का दावा है कि प्रदेश सरकार के वेतन नियम-2016 के नियम 14 और 26 के अनुसार पदोन्नति का अवसर ठुकराने वाले कर्मचारी के एसीपी से संबंधित लाभ पर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल अधिक नौकरी करने का भी आरोप
रोशनलाल ने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी पदोन्नति स्वीकार न कर दो साल अतिरिक्त नौकरी करने का लाभ उठा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 30 मार्च 2026 को विभाग के अधीक्षक अभियंता और अन्य अधिकारियों को शिकायत दी थी। इसके बाद 5 मई और 28 अगस्त को प्रमुख अभियंता को भी शिकायत पत्र भेजे गए, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

85वें नंबर वाले को प्रमोशन देने का आरोप
रोशनलाल का आरोप है कि वह स्वयं विभाग में कर्मचारी हैं और ज्येष्ठता सूची में उनका क्रम 85वां था। उनका दावा है कि मई में उनसे पहले सूची में शामिल 84 कर्मचारियों की पदोन्नति रोक दी गई या उन्होंने पदोन्नति नहीं ली, जबकि उन्हें पदोन्नति दे दी गई। उन्होंने पदोन्नति प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाते हुए ज्येष्ठता सूची के क्रम के अनुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने 1 अप्रैल से पदोन्नति न लेने वाले कर्मचारियों को दिए गए कथित आर्थिक लाभ की समीक्षा करने की मांग की।
--------------
ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। आज अवकाश के कारण रिकॉर्ड मेरे पास उपलब्ध नहीं है। कल कार्यालय जाकर मामले की जांच करवाई जाएगी।
दलबीर सिंह, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article