{"_id":"65a3ba13c653d42f8507f5dc","slug":"allegation-of-discrimination-in-street-construction-sonipat-news-c-197-1-snp1003-12342-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गली निर्माण में भेदभाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गली निर्माण में भेदभाव का आरोप
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मलिकपुर के ग्रामीणों ने गली निर्माण में भेदभाव करने का आरोप लगाकर ग्राम पंचायत के खिलाफ रोष जताया। उनका आरोप था कि सरकारी स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। नालों की सफाई न होने के कारण सड़क पर पानी भर रहा है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीण सुनील शर्मा, बलवान, बिमला, ज्योति, कृष्णा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से मुख्य गलियों का निर्माण किया जा रहा है। गांव के सरपंच से सरकारी स्कूल की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल व उप स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। लोगों की ओर से बार-बार मांग करने के बावजूद पंचायत की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। बारिश के दिनों में गली में पानी कई फुट तक भर जाता है।
पवित्रा, बिमलेश, कोमल, सावित्री व जगमती ने बताया कि इस गली में 30 से ज्यादा परिवार रहते हैं। स्कूल खुलने के दौरान बच्चों की आवाजाही इसी गली से होती है। रोजाना इस गली से सैकड़ों लोगों को आवाजाही रहती है। पंचायत गली में पेयजल लाइन दबवाने की बात कहकर निर्माण नहीं कराना चाहती। उन्होंने बताया कि गली में पेयजल लाइन पहले से दबी हुई है। इस बारे में गांव के सरपंच को भी अवगत करा दिया गया है। अगर दोबारा से पेयजल लाइन दबाई तो पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो जाएगी। इससे कई घरों में पानी की आपूर्ति ठप हो जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत की ओर से गली का निर्माण कराया जा रहा है। गली में पुरानी पेयजल लाइन ज्यादा गहराई में दबाई गई, जिसके चलते अंतिम घरों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नई पानी की लाइन दबाई जाएगी। इसके बाद पंचायत की ओर से गली का निर्माण पूरा कराया जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणों को अवगत करा दिया गया है।
विक्की टांक, सरपंच, मलिकपुर