फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   All the troubles of life go away by reciting Ramayana: Swami Balayogi

रामायण पाठ करने से दूर हो जाते हैं जीवन के सभी कष्ट : स्वामी बालयोगी

Mon, 16 Sep 2024 07:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Sep 2024 07:40 AM IST
विज्ञापन
All the troubles of life go away by reciting Ramayana: Swami Balayogi
फोटो 23- सोनीपत के बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्री रामकथा के दौर
सोनीपत। बड़ा हलवाई हट्टा स्थित श्री ठाकुरद्वारा पंचायती मंदिर में श्रीराम ज्योतिषपीठ की ओर से श्री रामकथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन अयोध्या से कथा व्यास स्वामी बालयोगी महाराज ने माता सती व मां पार्वती जन्म, तारकासुर का वध के प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

स्वामी बालयोगी महाराज ने कहा कि रामायण पवित्र ग्रंथों में से एक है। इसमें रचित सभी गुण जीवन के लिए हितकारी हैं, जो मनुष्य को सत्य व सफलता के मार्ग से अवगत कराते हैं। रामायण का पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि माता सती के अंत के बाद हिमाचल प्रदेश में तारकासुर नामक राक्षस का जन्म हुआ। उसके जन्म के बाद सभी देवता घबरा जाते हैं। वहीं, हिमाचल व रानी मैना के यहां माता पार्वती का जन्म हुआ। नारद के कथा अनुसार जब मां पार्वती थोड़ी बड़ी हुईं तो वह भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों साल तपस्या करती हैं। इसके बाद माता पार्वती का शिव के साथ विवाह संपन्न होता है। दोनों की संतान ही तारकासुर राक्षस का अंत करती हैं। कथा में ओमप्रकाश, जगमेंद्र गहलावत, पंडित अमित शौनक, मेहताब खत्री, अमित कुच्छल, अखिल, मनोज गर्ग, टानू कुच्छल, सतीश गौतम, मोहन कुच्छल व मनीष गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed