फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ahilya Bai was a just ruler: Barauli

न्यायप्रिय शासिका थीं अहिल्या बाई : बड़ौली

Sun, 01 Jun 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ahilya Bai was a just ruler: Barauli
फोटो 07: सोनीपत के गोहाना स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्टेडियम में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयं
गोहाना । लोक माता अहिल्या बाई होल्कर न्यायप्रिय व दूरदर्शी शासक थीं। उन्होंने अपने शासन काल में जन कल्याण को प्राथमिकता दी और कई सामाजिक, धार्मिक तथा विकासपरक योजनाएं शुरू की थीं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने शनिवार को भाजपा की तरफ से उनकी 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शहीद मदनलाल ढींगड़ा स्टेडियम में आयोजित दौड़ के समापन के मौके पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अहिल्या बाई के जीवन मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। बड़ौली ने कहा कि उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। अपने 28 वर्ष के शासन काल में अहिल्या बाई ने सैकड़ों धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने बारह ज्योतिर्लिंगों, चार धाम और कई प्रमुख तीर्थों जैसे अयोध्या, वृंदावन, बद्रीनाथ, रामेश्वरम, काशी और द्वारका में मंदिरों का जीर्णोद्धार कराकर भक्तों के लिए फिर से सुलभ बनाया है। उनकी सोच थी कि धर्म और सेवा शासन के अभिन्न हिस्से होने चाहिए। आज भी महेश्वर और इंदौर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से में लोग उन्हें ‘मातोश्री’ कह कर आदर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोबिन, आशीष, राजेंद्र, मुकेश व दशरथ तथा बेटियों में मनीषा, अंशु, शुभम, आंचल व प्रियंका को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदीप सांगवान, पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, राजकुमार कटारिया, डॉ. धर्मवीर नांदल, भलेराम नरवाल, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, नरेंद्र गहलावत, महेंद्र चिड़ाना, रीना शर्मा, प्रदीप बड़वासनी, परमबीर सैनी, डॉ. विपिन गोयल, सुनील, भूपेंद्र मुदगिल, अंतरराष्ट्रीय मैराथन धाविका सानिया पांचाल, डॉ. राममेहर राठी मौजूद रहे।

----------------------

कोर्ट जाकर भर्तियों पर रोक लगवाने का काम कर रहे हुड्डा : बड़ौली
आर्थिक आधार पर दी गई नौकरियों पर उच्च न्यायालय की तरफ से रोक लगाए जाने और नई लिस्ट बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सवालों पर बड़ौली ने कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को रोजगार देने का काम कर रही थी। सरकार ने उन परिवारों के बच्चों को रोजगार देने का काम किया है, जिनके घर में पहले कभी नौकरी नहीं लगी थी।
बड़ौली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और हुड्डा कोर्ट में जाकर भर्तियों पर रोक लगवाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ऐसे बच्चों के साथ खड़ी है और उन्हें रोजगार देने की गारंटी देगी। साथ ही उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद ‘घर-घर सिंदूर’ अभियान पर ममता बनर्जी के सवाल उठाने पर कहा कि वह फेक न्यूज थी।

उन्होंने कहा कि कुछ टीवी चैनल और अखबारों ने इस खबर को गलत तरीके से चलाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सेना पूरी तरह से मजबूत है। अगर पाकिस्तान फिर से कोई दुस्साहस करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed