फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the victory of BJP candidate Arun Tyagi, supporters took out victory procession

भाजपा प्रत्याशी अरुण त्यागी की जीत के बाद समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

Thu, 23 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
After the victory of BJP candidate Arun Tyagi, supporters took out victory procession
गन्नौर। नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अरुण त्यागी ने चुनाव जीत लिया है। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अरुण त्यागी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी एवं पूर्व चेयरमैन सतप्रकाश शर्मा पर सभी 6 राउंडों की मतगणना में बढ़त बनाए रहे। अरुण त्यागी की जीत के बाद समर्थकों की सीसीएएस जैन कन्या कॉलेज के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों की तरफ से विजय जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक निर्मल चौधरी भी नवनिर्वाचित अरुण त्यागी को जीत की बधाई देने मतगणना केंद्र में पहुंची। इसके बाद निर्मल चौधरी के साथ अरुण त्यागी का मतगणना केंद्र के बाहर निकलने पर समर्थकों ने स्वागत करते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। विधायक निर्मल चौधरी व अरुण त्यागी को समर्थक खुले वाहन में बैठा कर समर्थकों ने शहर में विजय जुलूस निकाला। उन्होंने शहर के लोगों का आभार भी जताया। इस दौरान समर्थक डीजे व ढोल की थाप पर थिरकते हुए उनके घर तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed