{"_id":"64c56a4f2ffcf9d1130f25f4","slug":"after-the-information-of-the-bomb-in-the-rajdhani-express-the-claims-of-security-also-came-out-sonipat-news-c-197-1-snp1001-3759-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद सुरक्षा के दावों की भी निकली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद सुरक्षा के दावों की भी निकली हवा
Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो 39-स्टेशन पर जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्कवायड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दिल्ली से जम्मू तवी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (12425) में बम होने की सूचना के बाद मचे हड़कंप के बीच सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद गाड़ी को सोनीपत स्टेशन पर तो रोक दिया गया, लेकिन सोनीपत में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की सुविधा तक नहीं मिली। ऐसे में रोहतक व दिल्ली से इन टीमों को बुलाया गया।
हालात यह रहे कि करीब ढाई घंटे तक जांच अभियान तक शुरू नहीं हो सका। इन टीमों के आने के बाद आधी रात को जांच शुरू हो सकी। परिणाम यह रहा कि ट्रेन को साढ़े चार घंटे सोनीपत स्टेशन पर रोकना पड़ा। सोनीपत क्षेत्र में 36 दिन में दूसरी बार ट्रेन में बम मिलने की सूचना मिलना व सुविधाओं का अभाव सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है।
राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार रात 9:01 बजे नई दिल्ली से जम्मू के लिए रवाना की गई थी। ट्रेन के रवाना होने क बाद मुख्यालय के कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस में बम है। इसकी सूचना सोनीपत कंट्रोल रूम में दी गई। इस पर ट्रेन को सोनीपत स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 4 पर रोका गया। एसीपी नरसिंह, शहरी थाना प्रभारी देवेंद्र, जीआरपी थाना प्रभारी महाबीर सिंह व आरपीएफ थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह मौके पर पहुंचे थे। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड नहीं होने से जांच शुरू नहीं हो सकी। रात 12:05 बजे टीमों के आने के बाद यात्रियों को ट्रेन से निकालकर प्लेटफाॅर्म नंबर 1 पर पहुंचाया गया था। दिल्ली मंडल से सहायक कमांडेंट प्रमोद सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि इससे पहले पुलिस ने अपने आधार पर जांच अभियान शुरू किया था। पौने 2 घंटे तक 18 बोगियों की जांच के बाद देर रात 1.59 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश में रोहतक व मधुबन में ही है बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की सुविधा
प्रदेश में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की सुविधा केवल रोहतक व मधुबन में ही है। ऐसे में बम जैसी सूचना मिलने पर इन स्थानों सही टीमें बुलाई जाती हैं। दिल्ली से सटा होने के बावजूद सोनीपत स्टेशन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होना अखरता है। ऐसे में ढाई घंटे तक यात्रियों की जान जोखिम में फंसी रही।
इस तरह चला घटनाक्रम
-शुक्रवार रात 9:01 बजे जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 21 मिनट की देरी से चली।
-ट्रेन चलने के बाद मुख्यालय के कंट्रोल रूम में किसी ने ट्रेन में बम की सूचना दी।
-रात 9:33 बजे राजधानी एक्सप्रेस को सोनीपत स्टेशन पर रोका गया, पुलिस बल एकत्रित हो गया।
-रात 9:40 बजे यात्रियों के सामान की जांच के साथ ट्रेन से बाहर आने की सूचना दी गई।
-रात 12:05 बजे रोहतक व दिल्ली से बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड टीम सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
-टीम ने रात 12:48 बजे तक 18 में 6 बोगियों और 1:19 बजे तक 14 बोगियों की जांच की गई।
-रात 1:35 बजे सभी बोगियों की जांच के बाद अधिकारियों व पुलिस ने राहत की सांस ली।
-राजधानी एक्सप्रेस को शुक्रवार देर रात 1:59 बजे रवाना किया गया।
दिल्ली में दर्ज हुआ मुकदमा
नई दिल्ली स्टेशन स्थित जीआरपी ने शुक्रवार रात राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद शनिवार को एनसीआर 3/23 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 182, 550-फर्स्ट बी, 506, 507, रेलवे एक्ट 145, 174, 146 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जिस नंबर से फोन आया, उसकी जांच कर रही है।
जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कर्मचारी व डॉग स्क्वायड टीम तैयार है। ट्रेनों व प्लेटफाॅर्म पर जांच अभियान चलाकर पैदल गश्त शुरू करा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। रेलवे आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस व खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किए गए हैं, जिसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
- सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल।