फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the age of 60, Hamrahi will be able to get the benefit of pension

60 की उम्र के बाद हमराही को मिल सकेगा पेंशन का लाभ

Sat, 27 Mar 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
After the age of 60, Hamrahi will be able to get the benefit of pension
अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत जानकारी लेते हमराह? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सर्दी, गर्मी, बारिश के मौसम में हर सुबह घरों तक समाचार पत्र पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हमराही अब 60 वर्ष की उम्र के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन पाने के हकदार हो सकेंगे। इन हमराहियों के भविष्य की चिंता करते हुए अमर उजाला की ओर से शनिवार को कार्यालय में शिविर लगाया गया। इस दौरान शहर के हमराहियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पेंशन के लिए आवेदन करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उम्र के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये तक की मामूली राशि भरकर हमराही 60 साल की उम्र पूरी होने पर हर माह तीन हजार रुपये पेंशन ले सकेंगे। शहर में समाचार पत्र वितरित करने वाले हमराही अनिल एलाबादी, पंकज, संजय कपूर, अर्जुन, अनिल खत्री, अनिल गुलिया, नानक, राजकुमार ने शिविर में शामिल होकर लाभ उठाया।
विज्ञापन

15 हजार रुपये से कम वेतन वाले होंगे शामिल
15 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक या अन्य कामगार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि पेंशन की किसी दूसरी योजना में पंजीकरण कराने वाले इसके पात्र होंगे। यदि पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो 50 फीसदी पेंशन आश्रित को मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी श्रम योगी उठा सकता है योजना के लाभ
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीकरण करवाने वाले पात्र हमराही को प्रीमियम भी जमा करना होगा। प्रीमियम की राशि उम्र के हिसाब से निर्धारित होगी। 18 वर्ष के हमराही को सबसे कम 55 रुपये भरने होंगे, जबकि 40 वर्ष के लाभार्थी को 200 रुपये हर माह देने होंगे। 29 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को हर महीने 100 रुपये भरने होंगे। यह राशि आवेदक को 60 वर्ष की आयु तक जमा करनी होगी। योजना के तहत जितना प्रीमियम आवेदक भरेगा, उतना ही केंद्र सरकार जमा करवाएगी। इसके बाद 60 वर्ष की आयु पूरी करते ही तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
आवेदन के लिए यह चाहिए दस्तावेज
सीएससी संचालक दीपक पांचाल के अनुसार योजना का लाभ उठाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड, बैंक की पासबुक और आधार कार्ड बनवाते समय दिया गया मोबाइल नंबर चाहिए। इस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। प्रीमियम की पहली राशि पंजीकरण के समय ही भरनी होगी।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना काफी बेहतर योजना है। जिन लोगों की आय 15000 रुपये से कम है, उनको इस योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। योजना के तहत जितना प्रीमियम जमा कराया जाएगा, उतना ही प्रीमियम केंद्र सरकार की ओर से जमा कराया जाएगा। - पंकज, हमराही
अमर उजाला की ओर से लगे शिविर में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कराने की जानकारी ली। यह योजना भविष्य के लिए काफी अच्छी है। बुढ़ापे में निश्चित पेंशन मिलती रहेगी। हर पात्र को योजना का लाभ उठाना चाहिए। - राजकुमार, हमराही
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना कामगारों के लिए बेहतरीन योजना है। अमर उजाला ने हमराहियों के भविष्य को देखते हुए शिविर लगाकर सराहनीय कार्य किया है। सभी लोगों को सरकार की इस योजना का अवश्य लाभ उठाना चाहिए। - अनिल खत्री, हमराही
कामगारों को भी बुढ़ापे में पेंशन मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अच्छी है। अमर उजाला ने हमराहियों के लिए शिविर लगाकर बेहतर कदम उठाया है। इससे हमराहियों को भविष्य में काफी फायदा मिलेगा। - संजय कपूर, हमराही

सभी वर्ग के लोग, जिनकी आय 15000 रुपये प्रति माह से कम है। उनको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाना चाहिए। यह योजना हमराहियों के लिए बेहतरीन है। इस योजना में लोगों को मामूली राशि भरने पर 60 वर्ष बाद तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन का हक मिलेगा। - अनिल गुलिया, हमराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed