फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After daughters, sons also won medals in all ten weight categories, became Asian runners-up

खेल: अंडर-20 एशियन कुश्ती में भारत बना उपविजेता, एक स्वर्ण, 5 रजत व 4 कांस्य समेत 10 पदक जीते

Tue, 12 Jul 2022 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2022 02:51 AM IST
सार

नामा में 9-10 जुलाई को हुई एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। फ्री स्टाइल वर्ग में पहलवानों ने सभी 10 भार वर्गों में पदक जीते।

विज्ञापन
After daughters, sons also won medals in all ten weight categories, became Asian runners-up
पदक विजेता भारतीय पहलवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहरीन के मनामा में आयोजित अंडर-20 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल वर्ग के पहलवानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी 10 भार वर्ग में पदक जीते। भारतीय पहलवानों ने चैंपियनशिप में उप विजेता का खिताब जीता है। इससे पहले बेटियों ने भी इस आयुवर्ग में सभी 10 भारवर्ग में पदक जीतकर दूसरा स्थान पाया था।

विज्ञापन


भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि मनामा में 9-10 जुलाई को हुई एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में देश के पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। फ्री स्टाइल वर्ग में पहलवानों ने सभी 10 भार वर्गों में पदक जीते। पहलवानों ने एक स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा की बेटियों ने सभी 10 भार वर्गों में पदक जीतकर अपना लोहा मनवाया था। फ्री स्टाइल के अधिकतर पहलवान भी हरियाणा के रहने वाले हैं। सोमवार को एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहलवानों को जिला खेल अधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें गांव जुआं अखाड़े के पहलवान अंकित गुलिया, नीरज, सौरभ, रोनित और ईश्वर के साथ कोच संजीत पहलवान को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही युद्धवीर अखाड़े की पहलवान बिपाशा और शिक्षा के साथ ही कोच सीमा और कुलबीर को भी सम्मानित किया। डीएसओ शर्मिला राठी ने सभी पहलवानों को लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


ये बने पदक विजेता
चरखी दादरी के सुजीत (65 किलो) ने स्वर्ण, झज्जर के मोहित (61 किलो), यूपी के मुलायम यादव (70 किलो), सोनीपत के जयदीप (74 किलो), सोनीपत के आशीष (97 किलो) और महाराष्ट्र के महेंद्र सिंह (125 किलो) ने रजत पदक तथा झज्जर के अमन (57 किलो), हिसार के दीपक (79 किलो), यूपी के जोंटी कुमार (86 किलो) और यूपी के आकाश (92 किलो) ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में देश के पहलवानों ने 185 अंक जीतकर दूसरा स्थान पाया। वहीं 228 अंक के साथ इरान पहले और 148 अंक लेकर कजाखस्तान तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed