फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After Corona's havoc, the wake administration, DC and SP came on the road to challan themselves.

कोरोना के दोबारा कहर के बाद जागा प्रशासन, डीसी व एसपी चालान कराने खुद सड़क पर उतरे

Thu, 27 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
After Corona's havoc, the wake administration, DC and SP came on the road to challan themselves.
अफसरों संग बटन फैक्टरी मार्केट का निरीक्षण करते डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जशनदीप सिंह रंधावा - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना के दोबारा कहर बरपाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वीरवार को डीसी श्यामलाल पूनिया व एसपी जशनदीप सिंह रंधावा चलान कराने खुद सड़क पर उतर गए। उन्होंने विभिन्न जगहों पर जाकर मास्क नहीं पहनने वालों के करीब 100 चालान करवाए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने ककरोई चौक से अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वालों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू किया। डीसी श्यामलाल पूनिया ने सोनीपत मेडिकल स्टोर पर संचालक बिना मास्क लगाए बैठा हुआ था। इस पर डीसी ने मेडिकल स्टोर पर जाकर 500 रुपये का चालान कटवाते हुए मास्क पहनने के निर्देश भी दिए। यहां एक रेहड़ी चालक का भी चालान किया गया। साथ ही कृष्णा कलैक्शन बर्थ-डे केक दुकान पर भी एक कर्मचारी का चालान करते हुए चेतावनी भी दी। सागर इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्क नहीं लगाने वाले एक ग्राहक का भी चालान किया। दुकानदार को भी चेतावनी दी कि बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दें व बच्चों को भी दुकान में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

-
सुभाष चौक पर रुकवाई रोडवेज बस, चालक का चालान काटा
डीसी श्यामलाल पूनिया व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा गीता भवन मार्केट होते हुए कच्चे क्वार्टर मार्केट में पहुंचे। बटन फैक्टरी मार्केट से निकलते हुए रामकिशन हलवाई के पास मास्क नहीं पहनने पर एक युवक का चालान करवाया। वहीं सुभाष चौक पर कार चालक का भी चालान किया गया। साथ ही बस अड्डे की तरफ जा रही रोहतक डिपो की रोडवेज बस को रुकाया। इस दौरान बस चालक को मास्क नहीं पहनने पर चालान कराया। बस में बिना मास्क के बैठे कई यात्रियों के चालान कराए। इसके बाद बस अड्डे पर पहुंचकर रोहतक टिकट काउंटर पर बिना मास्क लगाकर बैठे कर्मियों के चालान कराए। साथ ही कुछ यात्रियों के भी चालान किए गए। उन्होंने ट्रैफिक मैनेजर संजय कुमार को निर्देश दिए कि वह अपने ऐसे बस चालकों व परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करें जो मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे। साथ ही बिना मास्क के यात्रियों को बस में सवार नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जीटी रोड पर भी बिना मास्क राहगीरों को रुकवाकर किए चालान ा जीटी रोड पर डीसी श्यामलाल पूनिया व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक को रूकवाकर चालान करवाया। इस युवक ने न तो हेलमेट पहनी थी और न ही मास्क लगाया था और साथ में एक बालक को भी इसी प्रकार बिठा रखा था। यहां उन्होंने कुछ कार चालकों के भी चालान करवाए, जिन्होंने मास्क नहीं पहना हुआ था। उन्होंने सुखदेव ढ़ाबे पर जाकर ढ़ाबा प्रबंधक को कड़ी चेतावनी दी कि वह निर्धारित नियमों का पालन करें। लोगों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप की जाए। बैठने के स्थान पर एक-एक टेबल को हटवाएं। यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिर कुराड़ के रास्ते वापसी के दौरान उन्होंने बाइक सवार चार युवकों का चालान करवाया। गोहाना रोड पर पहुंचने पर एक तंबाकू दुकानदार पर कुछ युवक नियमों की अवहेलना कर रहे थे। दुकान में करीब छह युवक बिना मास्क के थे, जिनमें से कुछ युवक पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। तंबाकू दुकानदार को तीन हजार रुपये का चालान किया गया।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। दुकानों व बाजारों में भीड़ कम होनी चाहिए। यह अंतिम चेतावनी है। लोगों को स्वयं को सुधारना होगा। यदि नियमों का पालन नहीं किया तो तो वह एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई करेंगे। इस दौरान एसडीएम विजय सिंह, डीएसपी डॉ. रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
प्रदीप कौशिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed