{"_id":"6376704d570d166c1a0702b8","slug":"adolecents-body-found-hanging-in-room-sonipat-news-rtk663752891","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : फंदे पर लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई। गांव जठेड़ी में भाई-भाभी के पास आए एक किशोर का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला है। किशोर के आने के बाद उसका भाई-भाभी पैतृक गांव में चले गए थे। उनके जाने के बाद किशोर ने कमरे में फंदा लगा लिया। देर शाम उनके परिचित कमरे पर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। किशोर के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग सका है।
उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव कायमपुर का रहने वाला अतुल (15) 13 नवंबर का गांव जठेड़ी में रह रहे अपने भाई अनूप व भाभी के पास आया था। अनूप राई क्षेत्र की फैक्टरी में काम करता है। अतुल गांव में ही आठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपने भाई-भाभी के पास घूमने आया था। उसके यहां आने के बाद अनूप अपनी पत्नी के साथ गांव चला गया। वह अतुल को कमरे पर ही छोड़ गया। बुधवार देर शाम जब राई क्षेत्र में रह रहे उनके परिजन अनूप के कमरे पर आए तो कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने अंदर देखा तो अतुल का शव फंदे पर लटका था। उन्होंने राई थाना पुलिस का अवगत कराया। रात को राई थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। किशोर के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग सका है। अतुल के परिचित मुकेश ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ रहा था। उसने फंदा किस कारण लगाया, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
किराये के कमरे में किशोर का शव फंदे पर लटका मिला है। किशोर के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग सका है। मामले की जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, राई