{"_id":"6a7cdb9409593ab58e0af5bd","slug":"aditya-performed-the-pind-daan-for-his-uncle-shivcharan-who-passed-away-at-an-old-age-home-sonipat-news-c-197-1-snp1018-158630-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वृद्धाश्रम में दम तोड़ने वाले शिवचरण के भतीजे ने आदित्य किया पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वृद्धाश्रम में दम तोड़ने वाले शिवचरण के भतीजे ने आदित्य किया पिंडदान
विज्ञापन
समाज कल्याण शिक्षा समिति के सदस्यों के साथ हरिद्वार में शिवचरण गुप्ता की अस्थि विसर्जन व पिं
- फोटो : Archive
सोनीपत। समाज कल्याण शिक्षा समिति के वृद्धाश्रम में तीन अगस्त की रात को दम तोड़ने वाले मुंबई के कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता की अस्थियां बुधवार को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं। अहमदाबाद से उनके बड़े भाई महेंद्र कुमार और भतीजे आदित्य हरिद्वार पहुंचे। आदित्य ने चाचा का पिंडदान किया। समिति के सदस्यों ने हवन और पिंडदान की रस्म भी पूरी कराई।
समिति अध्यक्ष आनंद कुमार, प्रवीण वर्मा, नरेंद्र भूटानी, जगत सिंह, सतीश बाल्याण, वैभव और मनजीत तिहाड़ा सुबह शिवचरण की अस्थियां लेकर हरिद्वार रवाना हुए। वहां महेंद्र कुमार और आदित्य मिले। आदित्य ने गंगा में शिवचरण की अस्थियां प्रवाहित कीं और पिंडदान किया।
अस्थि विसर्जन के बाद दोनों ने समिति का आभार जताया और अहमदाबाद लौट गए। समिति सदस्य भी दोपहर बाद सोनीपत लौट आए। आनंद ने बताया कि बड़ी बेटी अनीता ने कॉल कर कहा कि तबीयत ठीक होती तो वह हरिद्वार जरूर आती। हम शर्मिंदा हैं, लेकिन हमारी कुछ मजबूरी रही होगी।
विज्ञापन
भूकंप में परिवार को मृत मान लिया था
महेंद्र कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई शिवचरण साधारण स्वभाव के थे। उन्होंने नेपाल में भी एक व्यक्ति के साथ कपड़े का कारोबार शुरू किया था। कारोबारी से अनबन के बाद काम बंद हो गया। उस समय शिवचरण अपनी बड़ी बेटी अनीता के पास नेपाल में थे। करीब दस साल पहले नेपाल में भूकंप आया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी। परिवार ने शिवचरण और उनके परिवार को भी भूकंप में मृत मान लिया था। पिछले दस वर्षों में शिवचरण या उनकी बेटियों की ओर से भी परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। इससे परिवार का यह शक और गहरा हो गया।
सोशल मीडिया से मिली जानकारी
प्रवीण वर्मा के अनुसार शिवचरण की मौत और उनकी बेटियों के अंतिम समय में नहीं पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महेंद्र कुमार को किसी तरह वृद्धाश्रम समिति का नंबर मिला। उन्होंने समिति से संपर्क किया और हरिद्वार पहुंचे। बाद में समिति से शिवचरण की बेटियों के फोन नंबर लेकर उनसे संपर्क किया गया। उन्हें पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार बुलाया गया लेकिन वे नहीं पहुंचीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
समिति सदस्य बुधवार सुबह शिवचरण गुप्ता की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। यहां उनके बड़े भाई महेंद्र कुमार व भतीजे आदित्य मिले। इन्होंने अस्थियां विसर्जन व पिंडदान किया। यह प्रक्रिया करीब साढ़े तीन घंटे में पूरी हुई। इन दोनों भाइयों के परिवार का तालमेल बेहतर नहीं था। इसीलिए दोनों ओर से पिछले दस वर्षों में किसी तरह का संपर्क नहीं हुआ।
प्रवीण वर्मा, सरपरस्त, समाज सेवा समिति

समाज कल्याण शिक्षा समिति के सदस्यों के साथ हरिद्वार में शिवचरण गुप्ता की अस्थि विसर्जन व पिं- फोटो : Archive