फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Acting head of NAPA makes serious allegations against officials by making WhatsApp video viral

नपा के कार्यवाहक प्रधान ने व्हाट्सएप वीडियो वायरल कर अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Acting head of NAPA makes serious allegations against officials by making WhatsApp video viral
नपा के कार्यवाहक प्रधान सुनील लंबू वीडियो में अपना बयान देते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
नपा के कार्यवाहक प्रधान सुनील लंबू ने एक व्हाट्सएप वीडियो वायरल कर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनील लंबू ने वीडियो जारी करते हुए मुख्यमंत्री से अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधान सुनील लंबू ने आरोप लगाया कि नपा के अधिकारी और कर्मचारी 150-200 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से रिश्वत लेकर अवैध कॉलोनियों की एनओसी जारी कर देते हैं। नगरपालिका में काफी गबन हो रहे हैं, जिनकी जांच करवाई जाए तो कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकारी, मंत्री व संतरी जानबूझ कर नपा गन्नौर में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। बार-बार अधिकारियों का तबादला करा दिया जाता है, जिस कारण विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो में कहा कि नपा के खाते में करोड़ों रुपये होते हुए भी शहर में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे। आरोप है कि नपा के काफी सफाई कर्मचारी अधिकारियों के पास कार्य कर रहे हैं। जब नपा में उनकी गैरहाजिरी लगवाई जाती है तो उच्च अधिकारियों से उन पर दबाव डलवाया जाता है। नगरपालिका कार्यालय में अधिकारी समय पर नहीं आते, इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कार्यवाहक प्रधान ने आरोप लगाए कि नपा में गलत तरीके से शादी पंजीकरण करने पर कर्मचारी के खिलाफ थाना गन्नौर में शिकायत दी थी। जिस वजह से कर्मचारी की मां व पत्नी ने सोमवार को उनके कार्यालय में घुसकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने सीएम मनोहर लाल से इन सभी मामलों की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। इस बारे में जब गन्नौर के एसडीएम सुरेंद्र पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। आएगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed