फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused six youths of gang rape with gohana girl

गोहाना की युवती ने छह युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
accused six youths of gang rape with gohana girl
सोनीपत। गोहाना की रहने वाली युवती ने नौकरी का झांसा देकर उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने व उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ फिर से छेड़खानी की। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह गोहाना के दीपक को जानती थी। दीपक ने दिसंबर, 2019 को उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। वह उसे नौकरी का झांसा देकर अज्ञात स्थान पर ले गया था। वहां पर आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने अपने साथी गोहाना के रहने वाले ललित, सन्नी, टोनी, कन्हैया व प्रवीन को बुला लिया था। आरोपियों ने तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। बाद में वह उसे गोहाना ले आए। उन्होंने उसे कहा कि उसकी अश्लील वीडियो व फोटो उनके पास है। अगर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देंगे और उसके भाई व पिता के साथ उसे भी मार देंगे। जिससे वह डर गई। आरोपियों ने अब 13 जुलाई को उसके साथ फिर से गली में छेड़खानी की। उसके विरोध करने पर फरार हो गए। युवती ने अब पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed