फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of taking 1500-1500 rupees from 60 youths in the name of admission in MPHW course in district hospital

जिला अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स में दाखिले के नाम पर 60 युवकों से 1500-1500 रुपये लेने का आरोप

Mon, 28 Jun 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking 1500-1500 rupees from 60 youths in the name of admission in MPHW course in district hospital
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू के कोर्स में दाखिले के नाम पर वसूली करने का मामला सामने आया है। दाखिला दिलाने के नाम पर वर्ष 2019 में 1500-1500 रुपये वसूल लिए गए। जब युवाओं का दाखिला हो गया तो उनको पूरे मामले का पता चला कि दाखिले की कोई फीस नहीं लगती है, लेकिन उनसे अवैध तरीके से रुपये वसूले गए है। इस मामले में एमपीएचडब्ल्यू कर रहे युवकों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर आरोप लगाते हुए रुपये वापस दिलाने के साथ ही कार्रवाई की मांग उठाई है। इसके लिए सिविल सर्जन को शिकायत दी गई है और इसमें कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में मेरिट के आधार पर एमपीएचडब्ल्यू के कोर्स में दाखिला होता है। पात्र विद्यार्थियों से कोई फीस तक नहीं ली जाती। उसके बावजूद अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू के कोर्स में दाखिले के नाम पर 60 युवाओं से 1500-1500 रुपये वसूले गए। सिविल सर्जन कार्यालय पर पहुंचे युवकों ने बताया कि नागरिक अस्पताल के ट्रेनिंग स्कूल में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू शिक्षक ने नवंबर 2019 में उनके पास फोन करके 1500 रुपये की डिमांड की थी। उन्हें बताया था कि अगर 1500 रुपये जमा नहीं करवाए तो उनका दाखिला नहीं हो पाएगा। उसने करीब 60 छात्रों से ऑनलाइन माध्यम से 1500-1500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। वह कई बार अपने पैसे वापस मांग चुके है, लेकिन उनको पैसे वापस नहीं लौटाए गए। उनका कहना है कि जिस तरह से उनसे रुपये लिए गए है, उससे लग रहा है कि अन्य युवाओं से भी रुपये लिए गए होंगे। यह तभी साफ होगा, जब इस मामले में जांच की जाएगी। उसमें सब कुछ साफ हो जाएगा कि आखिर कितने युवाओं से रुपये लिए गए हैं। इस मामले में सिविल सर्जन को मिलकर पूरा मामला बताया गया और उनको शिकायत देकर जल्द कार्रवाई व रुपये वापस दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

--
पे-टीएम, गूगल-पे व ऑनलाइन माध्यम से दिए गए रुपये
युवकों ने बताया कि उनको अस्पताल से फोन करके रुपये की मांग की गई तो उनको लगा कि दाखिले के रुपये लगते होंगे। इसलिए उनमें से किसी ने पे-टीएम, गूगल-पे तो किसी ने ऑनलाइन माध्यम से रुपये दे दिए। जिसका रिकॉर्ड उनके पास है। उसके बाद जब उनको दाखिले की कोई फीस नहीं होने का पता चला तो वह रुपये वापस मांगने लगे। वह शिक्षक रुपये जल्द रुपये लौटाने की बात कहते हुए टरकाता रहा और उसकी भी रिकार्डिंग उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमारे पास अस्पताल के नंबर से फोन आया था और एमपीएचडब्ल्यू में दाखिले के लिए 1500 रुपये जमा कराने के लिए कहा गया था। उस समय इस बारे में जानकारी नहीं थी कि दाखिले के कोई रुपये नहीं लिए जाते है। इस बारे में बाद में पता चला तो हम रुपये वापस मांगने लगे, लेकिन अभी तक रुपये नहीं दिए गए है। हमारे पास रुपये देने से लेकर बातचीत की रिकार्डिंग है।

-अक्षय, विद्यार्थी
ट्रेनिंग स्कूल में एमपीएचडब्ल्यू कोर्स करने के लिए फ्री दाखिले किए जाते है। युवाओं से दाखिले के नाम पर 1500-1500 रुपये वसूले जाने की शिकायत मिली है और न ही उन्हें दाखिला दिया गया है। इस संबंध में कमेटी गठित करके मामले की जांच की जाएगी। -डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed