{"_id":"668c8060634ef3e1040b89f4","slug":"accused-of-setting-cattle-on-fire-by-pouring-petrol-on-them-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120951-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गोवंश पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गोवंश पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
Tue, 09 Jul 2024 05:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव कबीरपुर में गोवंश पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गोवंश को देखा तो पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगाने से गोवंश झुलस गया। मामले का पता लगने पर गोरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदर थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोरक्षक दल के सदस्य मनजीत ने पुलिस को बताया कि कबीरपुर में एक गोवंश कई दिन से घूम रहा था। उन्हें जानकारी मिली है कि तीन-चार दिन पहले एक युवक गोवंश पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। ग्रामीणों ने देखा तो आग पर काबू पाया। उन्हें सोमवार को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे और गोवंश की मरहम पट्टी की। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। गोरक्षक दल के सदस्य मंजीत तिहाड़ के बयान पर पुलिस ने दीपक नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सेठी मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।