फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching, accused of robbing pm's niece caught from sonipat

खुलासाः पीएम नरेंद्र मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर सोनीपत में आकर छिप गया था झपटमार

Mon, 14 Oct 2019 11:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
snatching, accused of robbing pm's niece caught from sonipat
दमयंती बेन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित गुजराती समाज भवन के सामने से पीएम नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती मोदी का पर्स छीनने के बाद आरोपी भागकर सोनीपत की ऋषिकुंज कॉलोनी में आ गया था। दिल्ली पुलिस उसे तलाश करते हुए यहां तक पहुंच गई और गिरफ्तार कर ले गई। आरोपी यहां पत्नी की रिश्तेदारी में शरण लेने आया था। हालांकि सोनीपत पुलिस को इस बोर में कोई जानकारी नहीं है। न ही दिल्ली पुलिस ने उनसे कोई संपर्क किया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्कूटी सवार दो युवकों ने पीएम नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स झपट लिया था। वह घटना के समय गुजराती समाज भवन आई थी। ऑटो से उतरते हुए वह वह पर्स झपट ले गए। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जब पुलिस को पता लगा कि पीड़ित पीएम की भतीजी है तो पुलिस के होश उड़ गए थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था।
विज्ञापन


रविवार को नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस थाना पुलिस की टीम मामले में तलाश करते हुए सोनीपत पहुंची थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी गौरव उर्फ नोनू को सोनीपत की ऋषिकुंज कॉलोनी से काबू किया गया। उसने अपने साथी आकाश उर्फ बादल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामला तूल पकड़ने के बाद वह दिल्ली से सोनीपत में अपनी पत्नी के एक रिश्तेदार के पास छिपने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसके बारे में लीड मिलने पर उसे काबू कर लिया गया। वहीं थाना प्रभारी सदर सोनीपत महेंद्रपाल ने बताया कि दिल्ली के किसी झपटमार को सोनीपत से गिरफ्तार करने की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस ने उनसे किसी आरोपी के बारे में संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed