फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of raping teenager and making blackmail video, case filed

किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बना ब्लेकमैल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Jul 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenager and making blackmail video, case filed
गन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव की किशोरी के साथ गांव के युवक ने झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। उसने नशीली गोली खिलाकर दुष्कर्म करने के साथ उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद से आरोपी लड़की को ब्लेकमैल कर रहा है। आरोपी रविवार को लड़की को एक व्यक्ति के प्लॉट में ले गया तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मामले को लेकर किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 साल की बेटी को गांव का सुलेंद्र करीब चार साल से परेशान कर रहा है। वह उसकी बेटी को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है और उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उसने उसकी बेटी को नशे की गोली देकर दुष्कर्म किया था। वह उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता आ रहा है। उन्होंने आरोपी को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। महिला ने बताया कि रविवार को वह मजदूरी करने गई थी। उसकी देवरानी ने बताया कि सुलेंद्र उसकी बेटी को घर से जबरन ले गया है। वह गांव के व्यक्ति के प्लाट में बने कमरे में गया है। जिस पर वह अपने पति, देवर व देवरानी के साथ कमरे में पहुंची और आरोपी को पकडक़र अपनी बेटी को छुड़वाया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। आरोपी के परिजन भी आ गए। उन्होंने भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, जान से मारने की धमकी और 6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed