फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of murdering a woman by strangulation arrested

Sonipat News: महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Feb 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a woman by strangulation arrested
सोनीपत। सारंग रोड स्थित रेलवे पार्क में नर्स की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। न्यू चिंतपूर्णी कॉलोनी निवासी संतरा ने बताया था कि बेटी निशा (30) का विवाह गांव पांची निवासी भानू से हुआ था। 11 साल का बेटा रोनित है। बेटी दिल्ली के शाहदरा स्थित मोहल्ला क्लीनिक में बतौर नर्स कार्यरत थी। दामाद बेटी के चरित्र पर शक करने लगा था। भानू के साथ अनबन के चलते वह फिलहाल बेटे सहित मायके में रह रही थी। भानू ने बेटी को हुडा पार्क में बुलाया था। जहां पर रोनित भी गया था। वहां से आने के बाद बेटी ने बताया था कि भानू उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा है। 14 फरवरी को निशा ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी तो उसका शव रेलवे पार्क में मिला था। उसकी शॉल से गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शॉल को बरामद कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी भानू को गिरफ्तार कर लिया है। राजकीय रेलवे थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed