{"_id":"65299ea6b507e8f1530761f4","slug":"accused-of-murder-of-bus-driver-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-7699-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बस चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बस चालक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 14 Oct 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 49: खरखौदा थाना पुलिस की गिरफ्त में चालक रवींद्र का हत्यारोपी। संवाद
खरखौदा। बस चालक रवींद्र हत्या के आरोपी थाना कलां निवासी परजीत को खरखौदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं मामले में दो अन्य आरोपी चालक भी शामिल हैं। इनमें नांगल ठाकरान, दिल्ली निवासी मुकेश व जटौला का नीतिन हैं। पुलिस वारदात में इन दोनों की भूमिका तलाशने में जुटी हुई है।
खरखौदा में 8 अक्तूबर को मिले जले हुए शव की पहचान दो दिन बाद पंजाब खोड, दिल्ली निवासी बस चालक रवींद्र के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजनों ने तीन नाम पुलिस को बताए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी परजीत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसीपी खरखौदा जी बेनीवाल ने बताया कि परजीत को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। दो अन्य की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। वहीं हत्या क्यों और कैसे की गई इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।