{"_id":"67e05c1f4aa3d04f90058d15","slug":"accused-of-freeing-the-murderer-sent-to-jail-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134161-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हत्यारोपी को छुड़ाने का आरोप भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हत्यारोपी को छुड़ाने का आरोप भेजा जेल
Mon, 24 Mar 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भठगांव गांव में दिव्यांग युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को मृतक के परिजनों से छुड़ाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
गांव भठगांव मालियान निवासी राज सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा कुलदीप (41) अविवाहित था। शनिवार देर शाम वह, उनका बेटा कुलदीप, पत्नी तारा देवी, पुत्रवधू ममतेश व पोता हार्दिक घर पर थे। तभी गांव के डूंगरान पाना का नवीन घर आया। बेटा कुलदीप पहले नवीन की मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम करता था। अब वह उसके पास नहीं जा रहा था। इसी रंजिश में नवीन ने चाकू से वार किया। हमले के बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसी बीच पहले से बाहर खड़े नवीन के पिता कृष्ण व उनका पड़ोसी तकदीर उसे जबरन छुड़ा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार रात को आरोपी तकदीर को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।