फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of encroaching on land, filed against three

जमीन पर कब्जा करने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज

Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of encroaching on land, filed against three
गोहाना। गांव गढ़ी उजाले खां निवासी एक युवक ने तीन लोगों पर उसकी सब्जी की फसल उजाड़कर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उसने शहर थाना पुलिस के साथ ही गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। उसकी शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस व गृहमंत्री को दी शिकायत में गांव गढ़ी उजाले खां निवासी संदीप ने बताया कि उसकी शहर में 14-15 एकड़ जमीन है। इस जमीन को उन्होंने 2002 से 2012 तक छोटे-छोटे टुकड़ों में खरीदा था। संदीप के अनुसार इस जमीन के साथ करीब एक कनाल 10 मरले का कब्जा विक्रेता ने उन्हें 2002 में ही दे दिया था। उसके बाद से वह इस जमीन पर खेतीबाड़ी कर रहे हैं। संदीप का आरोप है कि उसकी जमीन पर परमवीर, अजीत व रविंद्र उर्फ बिट्टू कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर परमवीर व रविंद्र ने 10-12 युवक खेत में भेजे, जिन्होंने वहां सब्जी की फसल उजाड़ दी। एक कमरे में तोड़फोड़ की और कैमरे भी तोड़ दिए। यही नहीं एक आरोपी ने फर्जी एग्रीमेंट भी तैयार किया हुआ है। संदीप के अनुसार इसकी एक शिकायत उसने एसपी कार्यालय में भी दी है। फिलहाल शहर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed