{"_id":"673e568d295f5ee53a04a2cb","slug":"accused-of-committing-fraud-of-lakhs-in-the-name-of-sending-money-abroad-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-128040-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। थाना शहर गोहाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोहाना के सोनीपत रोड निवासी शक्ति उर्फ मोनू है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पानीपत समालखा के गांव देहरा निवासी राज सिंह ने 9 अगस्त को दी शिकायत में बताया कि गांव न्यात निवासी रिश्तेदार मुनीष कुमार, गोहाना में वार्ड नंबर 13 निवासी शक्ति सिंह, आर्य नगर निवासी विकास व गांव दुभेटा निवासी दीपक श्योराण ने विदेश भेजने के झांसे में लिया और 25 लाख रुपये खर्च बताया। ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 लाख रुपये और कनाडा के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। पीड़ित ने 22.6 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। 22 जून 2023 को आरोपियों ने वीजा की फोटो कॉपी मुनीष कुमार को दी व कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टिकट करवा लो। दोस्त गौरव का वीजा भी जल्द ही आ जाएगा। पीड़ितों ने टिकट करवाने से पहले अपना वीजा एबेंसी में चैक करवाया तो फर्जी मिला। मनीष कुमार ने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने दो महीने का समय मांगा। अब आरोपी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाना शहर गोहाना पुलिस ने आरोपी शक्ति उर्फ़ मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक मोबाइल फोन व 1200 रुपये भी बरामद किये हैं।