फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested including two stolen eco vans

चोरी की दो ईको वैन समेत आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested including two stolen eco vans
सोनीपत। वाहन चोरी निरोधक स्टाफ ने चोरी की ईको वैन सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरिचंद उर्फ दीपक सैनी गांव जाखौली का रहने वाला है। उसके पास से दो ईको वैन बरामद की गई हैं। वह इनको बेचने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा था। दोनों ईको वैन को दिल्ली से चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

वाहन चोरी निरोधक स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव जाखौली निवासी हरिचंद उर्फ दीपक सैनी चोरी की ईको-वैन को बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने जाखौली गांव की फिरनी के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर में आरोपी को ईको वैन समेत पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि ईको वैन को 6 जून को दिल्ली के नरेला से चोरी किया था। उसके पास से गांव में खड़ी चोरी की दूसरी ईको वैन को भी बरामद किया। उसको 21 दिसंबर 2021 को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed