फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested in robbery case, minor in custody

Sonipat News: लूट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में

Sun, 17 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in robbery case, minor in custody
सोनीपत। दो युवकों से मोबाइल व नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन

7 अगस्त को प्रदीप निवासी गांव जौली ने थाना सदर गोहाना में शिकायत दी कि उनकी दुकान पर काम करने वाले दो लड़के धर्मेंद्र व अनिल किसी काम से गांव जौली बस अड्डे की तरफ गये थे जब वह अपना काम समाप्त करके वापस आ रहे थे, तभी पंप के पास अचानक से तीन लड़के बाइक पर आये और धर्मेंद्र व अनिल से दो मोबाइल व 430 रुपये लूट कर भाग गये। थाना सदर गोहाना की अनुसंधान टीम ने आरोपियों की खोजबीन करते हुए शनिवार को राहुल निवासी गांव मोहाना को गिरफ्तार किया है व एक अपचारी बालक को परिजनों की मौजूदगी में अभिरक्षा में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में छीने गये दो मोबाइल बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया व अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह मधुबन रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed