फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused arrest, murder, company owner

पूना में चिट फंड कंपनी के मालिक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में फिरौती की रकम लेकर आने का आरोपी काबू

Mon, 15 Feb 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
accused arrest, murder, company owner
खरखौदा। गांव थाना कलां से खरखौदा थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के पूना स्थित पिंपरी थाना क्षेत्र में चिट फंड कंपनी के मालिक का अपहरण कर फिरौती लेने के बाद हत्या के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से पिंपरी का रहने वाला दीपक है और उसका गांव थाना कलां में ननिहाल है। उस पर आरोप है कि उसने चिट फंड कंपनी के मालिक के मैनेजर से फिरौती की रकम लेकर आने के बाद अपहरण व हत्या करने के आरोपियों को दी थी। आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन

पिंपरी थाना क्षेत्र में चिट फंड कंपनी चलाने वाले आनंद की हत्या कर दी गई थी। वह 3 फरवरी को चिट फंड कंपनी से घर जा रहे थे कि उनका अपहरण कर लिया गया था। 5 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सामने आया था कि आनंद के पास प्रभु नाम का युवक काम करता था। वेतन बढ़ाने को लेकर हुए झगड़े के बाद आनंद ने उसे काम से निकाल दिया था। इसी रंजिश में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आनंद का अपहरण कर लिया था। मामले में मैनेजर से फिरौती की रकम मांगी गई थी। प्रभु व साथियों ने फिरौती की रकम लेकर आने के लिए जूस की रेहड़ी लगाने वाले पिंपरी निवासी दीपक को जिम्मेदारी दी थी। वह फिरौती की रकम के रूप में 40 लाख रुपये व सोने के आभूषण लेकर आया था। उसके बाद उसने रकम प्रभु व साथियों को दे दी थी। वह अपने हिस्से के ढाई लाख रुपये लेकर अपने ननिहाल गांव थाना कलां भाग आया था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस से मिले इनपुट के बाद खरखौदा थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार, पीएसआई राहुल, एएसआई संदीप गाहल्याण, एचसी सुखपाल की टीम ने आरोपी को थाना कलां से काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से उसके हिस्से आए ढाई लाख रुपये में से 1.90 लाख रुपये की नकदी को भी बरामद कर लिया है। आरोपी महाराष्ट्र से भागकर 8 फरवरी को खरखौदा आया था। आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed