{"_id":"6a2b14e93a81277ae3038dc8","slug":"accusation-of-fraud-worth-lakhs-under-the-pretext-of-selling-land-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155318-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जमीन बेचने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप
विज्ञापन
गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी निवासी एक व्यक्ति ने जमीन का सौदा करवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने और फर्जी व्यक्ति को असली मालिक बताकर रजिस्ट्री कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना गन्नौर में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता धर्मबीर ने बताया कि करीब 2 कनाल 13 मरले जमीन के सौदे के तहत उन्होंने संबंधित युवक को अलग-अलग समय में लगभग छह लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि युवक ने भरोसा दिलाया था कि तय समय में जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम करवा दी जाएगी।
बाद में जांच कराने पर पता चला कि उक्त जमीन आरोपी के नाम पर नहीं है। पूछताछ में आरोपी ने जमीन अपने भाई के नाम होने की बात कही और दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। तहसील में रजिस्ट्री की प्रक्रिया के दौरान संदेह होने पर मामला उजागर हुआ। शिकायत में दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।