फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accident occurred due to fog in Sonipat of Haryana

मौसम में बदलाव: मार्च के मध्य में छाया जनवरी जैसा कोहरा, हादसे में बाइक सवार घायल

Tue, 15 Mar 2022 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 09:01 PM IST
सार

गांव सफियाबाद के पास कोहरे के कारण वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि राजस्थान से आए गर्म चक्रवात के कारण कोहरा छाया।

विज्ञापन
Accident occurred due to fog in Sonipat of  Haryana
गांव सफियाबाद के पास कोहरे में हुए हादसे के बाद लगी भीड़ व क्षतिग्रस्त बाइक को हटाते लोग। घायल को लेकर जाती डायल-112 की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में मार्च के मध्य में अचानक मौसम में बदलाव हो गया। सुबह वातावरण में जनवरी की तरह घना कोहरा छा गया। लोग सुबह जब घर से निकले तो मौसम देखकर हैरान रह गए। मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। वर्तमान में अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। ऐसे में कोहरे ने लोगों को अचरज में डाल दिया। कोहरे में सफियाबाद के पास बाइक सवार हादसे का भी शिकार हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि सुबह आठ बजे तक मौसम साफ हो गया।  

विज्ञापन


मार्च में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है, जिसके चलते लोग पंखे चला रहे हैं। न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, लेकिन मंगलवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें मौसम में घना कोहरा छाया मिला। नेशनल हाईवे के साथ ही स्टेट हाईवे व संपर्क मार्गों पर कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। सुबह करीब आठ बजे कोहरा छंटने के बाद वाहन चालकों को राहत मिल सकी। 
विज्ञापन


हवा की गति कम होने व नमी बढ़ने से छाया कोहरा 
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान की तरफ से गर्म चक्रवात रोहतक तक पहुंच रहा है। वहां से यह गर्म हवाएं वापस जींद की तरफ मुड़ रही हैं। ऐसे में सोनीपत, पानीपत, करनाल में वायु की गति कम हो गई है। ऐसे में रात को वातावरण में बढ़ी नमी के चलते कोहरा छा गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, जल्द ही लू का प्रकोप सोनीपत, पानीपत व करनाल क्षेत्र में दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः खेल: अंतर विवि महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता में उस्मानिया हैदराबाद बना विजेता, राजस्थान की टीम उपविजेता

मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण पानीपत के विकास नगर का राजीव घायल हो गया। वह एक कुंडली क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड था। उसे सफियाबाद के पास कोहरे के कारण किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल राजीव को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह हादसे के बाद डायल-112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले राहगीर उसे अस्पताल ले जाने के लिए अन्य वाहन चालकों को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसकी मदद को कोई नहीं रुका। बाद में पुलिस ने उसे ही अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed