फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accident

खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर तूड़े की ट्राली पलटी

Sat, 23 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
accident
खरखौदा-सोनीपत मार्ग पर तूड़े से भरी ट्राली पलटने से मार्ग करीब पांच घंटे जाम रहा। जाम लगने से वाहन चालकों और सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता जाम होने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वाहनों को अन्य मार्ग डायवर्ट करने की दिशा में कदम उठाया। हालांकि वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण इसमें भी परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहनों को खरखौदा बाईपास के चारों तरफ रोक दिया गया। ताकि जाम इस तरह से न लगे कि उससे पार पाना मुश्किल हो जाए। प्रत्येक चौराहे पर एक पुलिसकर्मी को तैनात किया गया, ताकी जाम को किसी भी तरह से जल्द से जल्द सुचारु कराया जा सके। इस बीच ट्राली को रोड से हटाने की कार्रवाई भी जारी रखी गई। जिसके बाद भी करीब पांच घंटे के बाद जाम से पार पाया जा सका।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे के करीब खरखौदा-सोनीपत मार्ग स्थित ड्रेन नंबर आठ के पास एक तूड़े से भरी ट्राली पलट गई। एक तो ट्राली मार्ग पर पलट गई दूसरा कोहरा अधिक होने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़े। जिस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जैसे पुलिस को सूचना मिली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और वाहनों को कंवाली मार्ग से वाया थाना कलां होते हुए खरखौदा निकालने की कार्रवाई की गई, परंतु ट्रकों की अधिक संख्या होने से जाम से पार नहीं पाया जा सका। इसके बाद खरखौदा बाईपास के चौराहों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया कि जो भी वाहन सोनीपत की तरफ आ रहे हैं उन्हें वहीं पर रोक दिया जाए, ताकि जाम को जल्द से जल्द खुलवाया जा सके। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed