{"_id":"57fe8d814f1c1b6752290681","slug":"accident-death-father-son-bile-car-road-police-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पुत्र की मौत, पिता घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, खरखौद
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत बाईपास पर बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खरखौदा के वार्ड-11 सैनी गढ़ी, खरखौदा निवासी रामेहर सैनी ने बताया कि मंगलवार रात को वह अपने बेटे आनंद के साथ किसी काम से रोहट के लिए निकलते थे। जब वह अपनी बाइक से सोनीपत मार्ग, बाईपास पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसे मामूली चोट आई, वहीं उसका 30 वर्षीय बेटा आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। वह किसी तरह अपने घायल बेटे को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।