{"_id":"57fe8bc04f1c1bc67b28f59b","slug":"accident-death-constable-bike-road-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिपाही की मैैात
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे हरियाणा पुलिस के सिपाही को बुधवार सुबह सनपेड़ा मोड़ पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में बड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय हरेंद्र मौके पर ही मौत हो गई। हरेंद्र पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुआ था। छह अक्तूबर को हरेंद्र का तबादला पंचकूला से पानीपत हो गया। उसे पानीपत में ज्वाइनिंग करनी थी। इससे पहले वह अपने घर गांव बड़ी आया। मंगलवार रात को वह गांव सनपेड़ा मोड़ से बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरेंद्र की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गन्नौर थाना के अंतर्गत जीटी रोड चौकी प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का पता लगा कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
हरेंद्र की मौत के बाद बुधवार को गांव बड़ी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार के दौरान गार्द ने उन्हें सलामी दी।