फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accident because cold wave

धुंध का कहर: कई वाहन एक-दूसरे से भिड़े

Tue, 19 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 19 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
accident because cold wave
जिलेभर में सोमवार को धुंध और ठंड का कहर दिखाई दिया। धुंध के साथ-साथ ठंड भी पूरी तरह हावी रही। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे-वैसे ही ठंड में कुछ गिरावट दिखाई, लेकिन शाम होने के साथ ही ठंड फिर से बढ़ने लगी। सोमवार को न्यूनतम पारा भी गिरकर 6 पर पहुंच गया। जिसके कारण ठिठुरन बढ़ी। दूसरी ओर धुंध के चलते जिलेभर में कई जगहों पर हादसे हुए। रोहट पुल पर जहां एक वैन और ट्रक की टक्कर हुई, वहीं गोहाना में कई गाड़ियों की एकसाथ भिड़ंत हो गई। जीटी रोड पर भी धुंध के चलते कई गाड़ियों की टक्कर हुई है, हालांकि इन हादसों में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई।
विज्ञापन


गिरा पारा तो बढ़ गई सर्दी
जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री था। वह भी इस वजह से बढ़ा, क्योंकि दिन के समय अच्छी धूप खिल गई। सुबह और शाम को बढ़ी ठंड का कारण ठंडी हवाएं रहीं। दिन में भी ठंडी हवाएं चल रही थी, लेकिन सूर्य की तपिश के चलते उनका असर कम था। जैसे ही सूरज डूबा वैसे ही जिले भर में ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन


रोहट पुल पर ट्रक से टकराई वैन, पलटी
सोनीपत-रोहतक मार्ग पर रोहट पुल के पास एक वैन और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा अधिक धुंध के चलते हुआ। पुल पर अचानक से दोनों के बीच भिड़़ंत हुई थी। वैन पलटते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वैन सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर किसी ने भी शिकायत नहीं दी। दूसरी ओर घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर भिड़ीं दर्जनों गाड़ी
गोहाना। धुंध के चलते रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर गांव रूखी के पास दर्जनों गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। घटना में कई यात्री घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुई।
इसराना गंाव निवासी सुल्तान ने बताया कि वह अपनी गाड़ी में इसराना से रोहतक किसी काम से जा रहा था। धुंध ज्यादा होने से वाहन धीरे-धीरे चल रहे थे। जब वह गांव माहरा के पास पहुंचा तो धुंध ज्यादा होने से उसकी गाड़ी आगे चल रही एक गाड़ी सी जा टकराई। गाड़ी के टकराने से अंदर बैठे तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। इसके अलावा गांव रूखी के पास रोहतक से आ रहा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे उसके पीछे आ रही कई गाड़ियां ट्रक से जा टकराई। जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोट आई है, लेकिन गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुई। मौके पर पेट्रोलिंग व पुलिस की टीम ने पहुंचकर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया और हाइवे का सामान्य कराया। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सभी की हालत सही बताई जा रही है।


क्या कहते हैं अधिकारी
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाया और घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां बाद में उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। वहीं वाहन चालकों को गाड़ियां धीरे चलाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed