{"_id":"6516675d7deab8fb5f00d137","slug":"accident-at-sonipat-railway-station-student-died-after-falling-while-boarding-train-fell-due-to-overcrowding-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हादसा: ट्रेन में सवार होते समय गिरने से छात्रा की मौत, भीड़ अधिक होने से गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हादसा: ट्रेन में सवार होते समय गिरने से छात्रा की मौत, भीड़ अधिक होने से गिरी
Fri, 29 Sep 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:27 AM IST
सार
सोनीपत से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार होते समय पैर फिसलकर गिरने से छात्रा की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच करने पर छात्रा के पास से मिले वोटर कार्ड से उनकी पहचान गांव महलाना निवासी दीक्षा (21) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर सवारी गाड़ी में सवार होते हुए गिरने से छात्रा की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर-1 पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार होते समय पैर फिसलकर गिरने से छात्रा की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जांच करने पर छात्रा के पास से मिले वोटर कार्ड से उनकी पहचान गांव महलाना निवासी दीक्षा (21) के रूप में हुई। छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा थी। छात्रा सुबह गांव से दिल्ली जाने के लिए सोनीपत स्टेशन पर पहुंची थी। रेलवे पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी दी है। छात्रा के परिजनों के आने के बाद ही उनके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन