फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Abducted farmer from Amli and left in Panipat and absconded

आंवली से किसान का अपहरण कर पानीपत में छोड़कर फरार

Sat, 11 Jun 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Abducted farmer from Amli and left in Panipat and absconded
गांव आंवली में किसान का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। वह उसे कार की डिग्गी में डालकर पानीपत ले गए और बुडशाम गांव के पास छोड़कर भाग गए। किसान की शिकायत पर सदर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव आंवली निवासी जगमेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को भैंसवाल गांव की तरफ जाने वाले रोड के पास अपनी भैंसों को खेत में चराने ले गया था। उसी दौरान कार में सवार दो युवक आए। उन्होंने कार रोककर उसे अपने पास बुलाया। वह कार में पास गया तो युवकों ने उससे बीड़ी मांगी। जगमेंद्र ने उसके पास बीड़ी होने से मना कर दिया। इसके बाद युवकों ने उसे जबरन उठा कर कार की डिग्गी में डाल दिया। आरोपी उसे पानीपत के गांव बुडशाम के खेतों में उतार कर भाग गए। वह पानीपत से बस में बैठकर वापस आया। उसने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed