फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aagaz-e-Dosti Yatra going to Attari border welcomed

Sonipat News: अटारी बॉर्डर जा रही आगाज-ए-दोस्ती यात्रा का किया स्वागत

Wed, 14 Aug 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Aagaz-e-Dosti Yatra going to Attari border welcomed
सोनीपत के मुरथल में आगाज ए दोस्ती यात्रा का स्वागत करते शहीद यादगार समिति के सदस्य।
सोनीपत। शहीद यादगार समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों की ओर से मंगलवार को आगाज ए दोस्ती यात्रा का मुरथल जीटी रोड पर स्वागत किया गया। आजादी के दौरान सभी स्वतंत्रता सेनानियों और विभाजन की दुखद त्रासदी में अपने जान माल को खोने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए वर्ष 1985 से लगातार दिल्ली से बाघा बार्डर तक आगाज ए दोस्ती यात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन

यात्रा निर्मला देशपांडे, कुलदीप नैय्यर, जी. सुब्बाराव, कमला भसीन, मोहन गिरी की ओर शुरू की गई। इसमें देशभर के 22 संगठनों सहित शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे सरदार किरणजीत संधू, स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक राजशेखर के पड़पौत्र सौम्य शंकर बोस, विश्व रंजन दास शामिल हैं। यह यात्रा बुधवार रात अटारी बाॅर्डर पर पहुंचेगी जहां यात्रा के सदस्य आजादी का जश्न मनाते हुए वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यात्रा का उद्देश्य समाज में भाईचारा, एकता व अमन का संदेश देना है। कार्यक्रम में शहीद यादगार समिति के संरक्षक श्रद्धानंद सोलंकी, अध्यक्ष कृष्ण वत्स, सचिव शीलक राम मलिक, आनंद शर्मा, देवेन्द्र मलिक, सतबीर धनखड़, रामनिवास राणा, अशोक खत्री, राममेहर शर्मा, दीपक कथूरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed