फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aadhaar service stalled in the city, councilors submitted a memorandum to the Municipal President.

Sonipat News: शहर में आधार सेवा ठप, पार्षदों ने नपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Apr 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar service stalled in the city, councilors submitted a memorandum to the Municipal President.
नपाध्यक्ष अरुण त्यागी को अतिरिक्त उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपते पार्षद। संवाद - फोटो : 1
गन्नौर। नगरपालिका में आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं लंबे समय से ठप पड़ी हैं जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फैमिली आईडी से संबंधित कार्य भी सुचारु रूप से नहीं चल रहा। इस समस्या को लेकर नगर पालिका पार्षदों ने नपाध्यक्ष अरुण त्यागी को अतिरिक्त उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित जोनल सिटिजन रजिस्ट्रेशन एंड रजिस्ट्रेशन मैनेजमेंट सिस्टम (जेडसीआरआइएम) ऑपरेटरों की लापरवाही के चलते फैमिली आइडी का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेटर सप्ताह में केवल तीन दिन ही आते हैं और 2-3 घंटे ही कार्यालय में दिखते हैं। जिससे लोगों की फैमिली आइडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि आमजन को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पार्षदों व नपाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि आधार मशीन को जल्द ठीक कराया जाए। स्थायी जेडसीआरआइएम ऑपरेटरों की नियुक्ति की जाए। सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed