{"_id":"6879579ed0e589b790009812","slug":"a-young-man-who-came-to-do-an-internship-in-a-company-fell-from-the-fourth-floor-while-taking-a-selfie-and-died-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139477-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कंपनी में इंटर्नशिप करने आया युवक सेल्फी लेने के दौरान चौथी मंजिल से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कंपनी में इंटर्नशिप करने आया युवक सेल्फी लेने के दौरान चौथी मंजिल से गिरा, मौत
विज्ञापन
फोटो 07: साकेत का फाइल फाेटो।
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी की चौथी मंजिल से गिरकर इंटर्नशिप करने आए युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह सेल्फी लेने के लिए छत पर गए थे और गिर गए। हादसे में जान गंवाने वाला युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था।
भिवानी के गांव चांग निवासी बलबीर के बेटे संकेत (19) बहुतकनीकी संस्थान से पढ़ाई कर रहे थे। एक माह पहले राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में इंटर्नशिप करने आए थे। उनके साथ बिहार निवासी आदित्य भी इंटर्नशिप कर रहे थे। दोनों प्लॉट नंबर-385 राई में ट्रेनिंग कर रहे थे।
देर शाम दोनों कंपनी की चौथी मंजिल पर चढ़ गए। वहां साकेत सेल्फी लेने लगे तो इसी दौरान आदित्य नीचे आ गए। कुछ देर बाद साकेत चौथी मंजिल से गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के कर्मचारियों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। राई थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
आठ मिनट पहले उतरा आदित्य, फिर छत से गिरा साकेत
बताया जा रहा है कि दोनों कंपनी में एक साथ ही इंटर्नशिप के लिए आए थे। आदित्य ने बताया कि साकेत कंपनी में ट्रेनिंग के दिनों को यादों में रखने के लिए सेल्फी लेते रहते थे। वह चौथी मंजिल पर चढ़कर फोटो लेने लगे। आदित्य इस दौरान नीचे उतर आया। नीचे उतरते समय संकेत ने आदित्य को कॉल भी की और कहा तुम कहां चले गए। उसके आठ मिनट बाद ही वह चौथी मंजिल से गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वर्जन
कंपनी की छत से गिरने से इंटर्नशिप के लिए आए युवक की मौत हो गई। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, थाना प्रभारी, राई